Click Here
Click Here
Click Here

DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की...

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई.

जलापूर्ति एवं पाइपलाइन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने जुडको को झुमरी तिलैया शहरी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही जलापूर्ति योजना के कार्य को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करने को कहा. इसके अतिरिक्त झुमरी तिलैया शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में भी तेजी लाने को कहा.

एनएचएआई को जलजमाव की समस्या दूर करने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने एन.एच.ए.आई. से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. साथ ही उपायुक्त महोदय ने एन.एच.ए.आई. के प्रतिनिधि को निर्देश दिये के बारिश की वजह से जहां जहां जल जमाव होती है, उसका निस्पादन सुनिश्चित करेंगे.

Read Also: सेमरा जंगल के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, रिम्स ले जाते समय तोड़ा दम

निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

भवन निर्माण निगम लिमिटेड अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोहाल, करमा मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल एवं स्टेडियम निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी  निर्मल सोरेन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अस्मिता सिंह, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *