Click Here
Click Here
Click Here

सेमरा जंगल के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, रिम्स ले जाते समय तोड़ा दम

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव कोनाटोली निवासी बलदेव सिंह (27) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान...

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव कोनाटोली निवासी बलदेव सिंह (27) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना सेमरा जंगल के समीप हुई. जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह किसी काम से बाइक लेकर निकला था. इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया. परिजन उसे एंबुलेंस से रांची ले जा रहे थे लेकिन सिसई के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई. युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Read Also: FIFA World Cup 2026: स्पेन और मिस्र की धमाकेदार जीत, केप वर्डे ने फिर किया कमाल, स्पेन के बाद उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *