Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : गैलक्सी एक्सपोर्ट्स के सामने 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Saraikela : वस्थापित अधिकार मंच ने चांडिल अनुमंडल स्थित गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के विरोध में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया. धरना...

धरना प्रदर्शन

Saraikela : वस्थापित अधिकार मंच ने चांडिल अनुमंडल स्थित गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के विरोध में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन 14 सूत्री मांगों के लिये किया गया. जिसमें ग्रामीण और श्रमिक शामिल हुए. धरना प्रदर्शन 16 जून की घटना के बाद किया गया. जहां बॉयलर विस्फोट के बाद मजदूरों की सुरक्षा और मुआवजे की मांग उठने लगी. मंच ने 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रबंधन निदेशक के नाम पर कंपनी मैनेजर एसके वर्मा को सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक कंपनी संचालन का विरोध जारी रहेगा. धरना प्रदर्शन प्रबंधन से वार्ता के बाद बंद किया गया. वार्ता के दौरान मंगलवार को दिन के चार बजे त्रिपक्षीय वार्ता करने पर सहमति बनी.

बॉयलर ब्लास्ट की निष्पक्ष जांच हो

आंदोलन कर रहे लोगों की मांग है कि बॉयलर ब्लास्ट की निष्पक्ष जांच हो. 16 जून 2026 को हुए बॉयलर विस्फोट की उच्चस्तरीय जांच कर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जायें. विस्फोट में घायल और कथित मृत व्यक्तियों के आश्रितों को उचित मुआवजा, निशुल्क उपचार व पुनर्वास दिया जायें घायल श्रमिकों के पूर्ण स्वस्थ होने तक उनका नियमित वेतन जारी रखने की मांग भी की गई है. प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कारवाई नहीं की जाती तब तक कंपनी संचालन बंद रखा जायेगा.

ये है 14 सूत्री मांग

बॉयलर ब्लास्ट की निष्पक्ष जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक हो. घायल-मृतकों के आश्रितों को मुआवजा, इलाज, पुनर्वास की व्यवस्था. भविष्य में दुर्घटना पर उपचार मुआवजा-वेतन सुनिश्चित किया जायें. बॉयलर-संयंत्रों की सरकारी या अधिकृत एजेंसी से नियमित जांच. न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार नई दर पर भुगतान. सभी पात्र कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में रखा जायें. सुरक्षा उपकरण व नियमित प्रशिक्षण. धुआं-धूल-वायु प्रदूषण पर नियंत्रण, पर्यावरण मानक का पालन. सीएसआर फंड से स्वास्थय, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली की व्यवस्था. स्थानीय लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधा. स्थानीय नियोजन नीति अनुसार 75 फीसदी स्थानीय रोजगार. बस्ती में 24 घंटे एंबुलेंस सुविधा, हर माह 10 तारीख तक अनिवार्य वेतन भुगतान. बोनस अधिनियम 1965 अनुसार समयबद्ध बोनस भुगतान.

 

ALSO READ : FIFA World Cup 2026: स्पेन और मिस्र की धमाकेदार जीत, केप वर्डे ने फिर किया कमाल, स्पेन के बाद उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *