Click Here
Click Here
Click Here

मुहर्रम को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Giridih: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय...

Giridih: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव ने की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्गों के सत्यापन, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विस्तार से चर्चा की गई.

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा ताकि किसी भी परिस्थिति से तत्काल निपटा जा सके. पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट साझा करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डीजे, एयर गन और आग के खेल पर रोक

बैठक में स्पष्ट किया गया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे, एयर गन तथा आग से जुड़े किसी भी प्रकार के खेल की अनुमति नहीं होगी. सभी आयोजकों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा बैरिकेडिंग, अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा.

ALSO READ : Weather Update: गिरिडीह में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा और झमाझम बारिश से मिली राहत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *