Click Here
Click Here
Click Here

मुहर्रम पर लातेहार में अलर्ट मोड पर पुलिस: SP कुमार गौरव का सख्त संदेश, शांति भंग की तो खैर नहीं, अफवाह फैलाने वालों को होगी जेल

Latehar: आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर लातेहार जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. जिले में अमन-चैन, सांप्रदायिक...

Latehar: आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर लातेहार जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. जिले में अमन-चैन, सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए लातेहार पुलिस ने सुरक्षा का एक अभेद्य चाक-चौबंद खाका तैयार किया है. इसी कड़ी में सोमवार को एसपी कार्यालय के सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

संवेदनशील इलाकों पर ‘थर्ड आई’ की नजर, अतिक्रमण हटाने के निर्देश:

बैठक में पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूस मार्गों का पहले से भौतिक सत्यापन कर लिया जाए. जिन इलाकों में पहले कभी तनाव की स्थिति बनी है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री की तैनाती की जाएगी. जुलूस के रास्तों और मुख्य चौराहों पर पैनी नजर रखने के लिए तकनीकी मदद ली जाएगी. एसपी ने निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों पर यदि किसी भी तरह का अतिक्रमण है, तो उसे तत्काल हटाया जाए ताकि आवागमन सुचारु रहे और ताजिया ले जाने में कोई बाधा न आए.

असामाजिक तत्वों पर 24 घंटे नजर, रात में बढ़ेगी गश्ती:

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लातेहार पुलिस अब थाना स्तर पर लगातार गश्ती अभियान चलाएगी. एसपी ने निर्देश दिया कि क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों और पूर्व में शांति भंग करने वाले अपराधियों की सूची अपडेट कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए. जरूरत पड़ने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाए. स्थानीय शांति समितियों, जनप्रतिनिधियों, मुखिया और समाज के गणमान्य लोगों के साथ लगातार बैठकें कर समन्वय स्थापित किया जाए.

सोशल मीडिया पर ‘स्पेशल सेल’ की नजर, अफवाह फैलाई तो होगी सख्त कार्रवाई:

इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में भ्रामक खबरों से निपटने के लिए भी पुलिस ने रणनीति बनाई है. एसपी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स आदि) पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएं. उन्होंने जनता से भी अपील की कि कई बार भ्रामक सूचनाएं तनाव का कारण बनती हैं, इसलिए किसी भी संदेश, वीडियो या फोटो की सत्यता जांचे बिना उसे आगे न बढ़ाएं। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर सीधे जेल भेजा जाएगा.

Also Read: हजारीबाग में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित, 14 ट्रेनें रद्द, 16 का बदला मार्ग 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *