Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित, 14 ट्रेनें रद्द, 16 का बदला मार्ग

Hazaribagh: धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड में 23 से 27 जून 2026 तक प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण रेलवे ने कई...

Hazaribagh:  धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड में 23 से 27 जून 2026 तक प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया है. इस दौरान 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा. इसके अलावा बरवाडीह स्टेशन पर कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा. रेलवे के अनुसार बरकाकाना, बरवाडीह, डेहरी ऑन सोन, चुनार, गोमो और वाराणसी के बीच संचालित कई पैसेंजर एवं मेमू ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द किया गया है.

प्रमुख रद्द ट्रेनें :

  • बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53357)
  • बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53611, 53349)
  • बरवाडीह-चुनार पैसेंजर (53351)
  • गोमो-बरवाडीह पैसेंजर (53347)
  • बरकाकाना-वाराणसी मेमू (63557)
  • डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर (53358)
  • चुनार-बरवाडीह पैसेंजर (53352)
  • बरवाडीह-गोमो पैसेंजर (53348)
  • वाराणसी-बरकाकाना मेमू (63358)
  • रांची-सासाराम एक्सप्रेस (18635)
  • सासाराम-रांची एक्सप्रेस (18636)
  • 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

एनआई कार्य के चलते झारखंड एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, बनारस एक्सप्रेस और भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा. अधिकांश ट्रेनें मूरी, बोकारो, गोमो, गया, सोननगर और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित होंगी. 23 जून से 27 जून तक बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का निर्धारित ठहराव अस्थायी रूप से बंद रहेगा. प्रभावित यात्रियों को बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए डाल्टनगंज या मंगरा स्टेशन का उपयोग करना होगा.

ठहराव से प्रभावित प्रमुख ट्रेनें :

  • 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल (22 जून)
  • 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस (25 एवं 27 जून)
  • 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस (24 एवं 26 जून)
  • 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस (23 से 27 जून)
  • 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (26 जून)
  • 14021 पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (26 जून)
  • रेलवे ने की अपील

धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था के साथ यात्रा करने की अपील की है. रेलवे के अनुसार यह कार्य बरवाडीह स्टेशन पर सिग्नल एवं ट्रैक प्रणाली को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *