Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, एक युवक घायल

Koderma: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल कोर्ट के समीप सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एक स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हो...

Koderma Accident
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

Koderma: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल कोर्ट के समीप सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एक स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो सवार धर्मपुर, नालंदा (बिहार) निवासी 31 वर्षीय कुणाल गोस्वामी मामूली रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे.

बताया जा रहा है कि सभी नशे की हालत में थे. इसी दौरान तेज गति से स्कॉर्पियो सिविल कोर्ट के समीप एक ट्रक से जा टकराई. हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले गए. वहीं घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

यह भी पढ़ें: रांची: बुढ़मू के ग्रामीणों को घर पास मिली परिवहन सेवा, पंचायत स्तर पर लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *