Click Here
Click Here
Click Here

रांची: बुढ़मू के ग्रामीणों को घर पास मिली परिवहन सेवा, पंचायत स्तर पर लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

Ranchi: ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से रविवार को...

Budhmu villagers
पंचायत स्तर पर लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

Ranchi: ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से रविवार को रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुडगाईं में विशेष पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन ने किया. इस दौरान आयुक्त-सह-सचिव छोटानागपुरी प्राधिकरण, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

दस्तावेज जांच से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक मिली सुविधा

कैंप में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया. जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारियों और मोटरयान निरीक्षकों ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण-पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन, स्लॉट बुकिंग और लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाएं पूरी कराईं. पात्र आवेदकों के लिए लर्निंग लाइसेंस टेस्ट का भी आयोजन किया गया, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली.

53 आवेदकों को जारी हुआ लर्निंग लाइसेंस

कैंप के दौरान सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार वाहन संचालन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. ऑनलाइन लॉगिन टेस्ट के बाद 86 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें 53 आवेदकों को प्रशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) जारी किया गया. सचिव राजीव रंजन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिकों को सरकारी सेवाएं उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध हों. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया, कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य सुदूरवर्ती पंचायतों और प्रखंडों में भी ऐसे विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: मारपीट मामले में चार आरोपी दोषी करार, अदालत ने भेजा जेल

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *