Click Here
Click Here
Click Here

रांची सिविल कोर्ट को 14 साइनाइट बम से उड़ाने की धमकी, कहा न्यायालय का क्या फायदा जब मिलता नहीं इंसाफ

रांची: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल के माध्यम से भेजे...

civil court
civil court

रांची: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल के माध्यम से भेजे गए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि इस बार 14 साइनाइट बम विस्फोट कर कोर्ट को उड़ा दिया जाएगा. धमकी देने वाले ने आगे कहा है कि कोर्ट के होने का क्या मतलब जब बेगुनाह को इंसाफ नहीं मिल पाता है. धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद रांची पुलिस हरकत में आ गई. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर में पहुंच कर पूरे परिसर की तलाशी ले रहे है. बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वाड की टीमों ने कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को कुछ समय के लिए पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. एहतियातन कुछ देर के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

पिछली बार रांची सिविल कोर्ट को RDX से विस्फोट कर उड़ाने की थी धमकी

इससे पहले 28 फरवरी को भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. अज्ञात शख्स द्वारा भेजे गए ईमेल में आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई थी.धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *