Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: गोइलकेरा में अवैध बालू के खनन और परिवहन पर कार्रवाई, बालू माफियाओं में हड़कंप

Chaibasa: गोइलकेरा में अवैध बालू खनन और परिवहन का खुलासा किए जाने के कुछ घंटे बाद ही छापेमारी में तीन अवैध बालू...

Chaibasa: गोइलकेरा में अवैध बालू खनन और परिवहन का खुलासा किए जाने के कुछ घंटे बाद ही छापेमारी में तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. बालू लदे ट्रैक्टरों को तामसाय के पास छिपा कर रखा गया था. छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. हालांकि बालू माफिया ट्रैक्टर का ट्रॉली छोड़ दिया और इंजन खोलकर ले भागे. बता दें कि एनजीटी की रोक के बावजूद गोइलकेरा में कोयल नदी के घाटों से अवैध बालू खनन किया जा रहा है. गोइलकेरा, सोनुआ और चक्रधरपुर के बालू माफिया, जो अधिकांश ट्रैक्टरों के मालिक हैं, उनके द्वारा अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है. इनमें कई नामचीन ठेकदार भी हैं जो अवैध बालू के खेल में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: बोकारो के तेलो में हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतरा, बेरमो में बढ़ी ऐसी प्रवृत्ति

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *