Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो के तेलो में हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतरा, बेरमो में बढ़ी ऐसी प्रवृत्ति

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो में सोमवार दोपहर उस समय अचानक अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब एक...

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो में सोमवार दोपहर उस समय अचानक अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब एक विक्षिप्त युवक अपनी मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर की ऊंचाई पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गईं. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना चंद्रपुरा थाना पुलिस और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद पुलिस बल और जनप्रतिनिधि बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी देर तक युवक को नीचे उतरने के लिए समझाया-बुझाया और उसकी काउंसलिंग की. पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयासों के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. टावर से उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली और युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले आई. मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. टावर पर चढ़ने वाला युवक बोकारो-पुरुलिया सीमा क्षेत्र के सिद्धी गांव का निवासी बताया जा रहा है, जिसका तेलो की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. हाल के दिनों में किसी कारणवश दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं, जिससे युवक गहरे मानसिक तनाव में आ गया और इसी अवसाद के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

यह भी पढ़ें: बोकारो: ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 21 दिनों में वसूले 43,47,500 रुपये का जुर्माना

युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल पुलिस युवक को थाने में रखकर उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है. गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और घटना के दौरान कोई अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई. गौरतलब है कि आजकल बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में इस तरह की अजीबोगरीब घटनाएं लगातार और आए दिन घटित हो रही हैं, जो पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ आम जनता के लिए भी सिरदर्द बन चुका हैं. क्षेत्र में यह नई प्रवृत्ति देखने को मिल रही है जहां युवा अपनी किसी भी व्यक्तिगत मांग या दवाब को बनवाने के लिए सीधे मोबाइल टावर जैसी ऊंची जगहों पर चढ़ जाते हैं. टावर पर चढ़कर प्रशासन, परिवार या समाज पर मानसिक दवाब बनाकर अपनी मनमानी बात मनवाने का प्रयास करते हैं.

यह भी पढ़ें: बोकारो: CCL की आउटसोर्सिंग कंपनी BKT में मजदूरों का फूटा गुस्सा, दो महीने के बकाया वेतन को लेकर काम बंद, किया प्रदर्शन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *