Click Here
Click Here
Click Here

मदद करना पड़ा भारी: हॉस्टल से निकाली गई छात्रा की पैरवी की, तो मां ने घर में घुसकर महिला को पीटा, ‘डायन’ भी बोला

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक महिला द्वारा पीड़िता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ित करने का एक...

Argora
अरगोड़ा थाना

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक महिला द्वारा पीड़िता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ित करने का एक अजीब मामला सामने आया है. किसी की भलाई करने के बदले मिली इस प्रताड़ना को लेकर पीड़िता पद्मा बड़ाईक ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरगोड़ा थाना बीएनएस की धारा 126(2)/115(2)/352 एवं द प्रिवेंशन ऑफ विच (डायन) प्रैक्टीसेज एक्ट 2001, झारखंड के अंतर्गत अज्ञात महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

हॉस्टल का माहौल खराब करने का था आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एक महिला अपनी बेटी ‘शिवानी’ को लेकर पद्मा बड़ाईक के पास मदद मांगने आई थी. महिला का कहना था कि उसकी बेटी को सुन्डील स्कूल के हॉस्टल से निकाल दिया गया है, इसलिए वे चलकर दोबारा रखवा दें. जब पद्मा बड़ाईक पैरवी करने सुन्डील स्कूल गईं, तो वहां प्रबंधन ने बताया कि उक्त छात्रा घर बात करने के बहाने फोन मांगती है और उसमें गंदा वीडियो देखती है, जिससे हॉस्टल का माहौल खराब हो रहा है. इसके बावजूद पद्मा ने निवेदन कर उसे दोबारा हॉस्टल में रखवा दिया था.

परीक्षा खत्म होते ही फिर निकाला, तो भड़क गई मां

स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा समाप्त होने के बाद उक्त छात्रा को दोबारा हॉस्टल से बाहर निकाल दिया. इस बात से नाराज होकर वह महिला अपनी बेटी शिवानी के साथ 21 जून को दोपहर करीब 1:00 बजे पद्मा बड़ाईक के हरमू स्थित घर पर धमक गई. महिला का आरोप था कि स्कूल आने-जाने के नाम पर जो उसने 1,000 रुपये का तेल भरवाया था, वह पैसा पद्मा उसे वापस करे, अन्यथा वह उन्हें जान से मार देगी.

घर में घुसकर की मारपीट, सरेराह कहा ‘डायन’

पद्मा बड़ाईक का आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर वह महिला गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनके घर में घुसकर मारपीट करने लगी. बदनाम करने की नीयत से वह सड़क पर चिल्लाने लगी और पीड़िता को ‘डायन’ कहकर पुकारने लगी. जब पद्मा बड़ाईक गेट से बाहर निकल रही थीं, तभी उस महिला ने पीछे से पीठ पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: गोइलकेरा में अवैध बालू के खनन और परिवहन पर कार्रवाई, बालू माफिया में हड़कंप

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *