NewsWave Desk : केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है. जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में मत्स्य पालन और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है. पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार किया है. इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में बदलाव की संभावना है. राष्ट्रपति भवन की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गयी कि प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है.
संसद के किसी भी सदन का हिस्सा नहीं
जॉर्ज कुरियन को 27 अगस्त 2024 को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुना गया. उनका कार्यकाल 4 सितंबर 2024 को शुरू हुआ. कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को खत्म हो गया है. बीते राज्यसभा के लिए हुए चुनावों में उन्हें रिपीट नहीं किया गया. जिसके बाद संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं रह गए. इसलिए उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया है.

1980 से बीजेपी में रहे
जॉर्ज कुरियन 1980 में बीजेपी के बनने के समय ही पार्टी में शामिल हो गए थे. बीजेपी में अपने लंबे सफर के दौरान कुरियन ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम किया. जब वाजपेयी सरकार में राजगोपाल रेल राज्य मंत्री थे तब कुरियन उनके ओएसडी भी रहे.


