Click Here
Click Here
Click Here

अतिक्रमण, अवैध भू-हस्तांतरण और भयादोहन के आरोपों से घिरे थे SDO साहब, अब मिली क्लीन चिट

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डुमरी (गिरिडीह) के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मो. शहजाद परवेज के खिलाफ चल रही विभागीय...

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डुमरी (गिरिडीह) के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मो. शहजाद परवेज के खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही का पटाक्षेप हो गया है. सरकार ने उन्हें उन गंभीर आरोपों से मुक्त कर दिया है. 

क्या थे मो. शहजाद परवेज पर लगे गंभीर आरोप

  • अतिक्रमण पर चुप्पी और मिलीभगत का अंदेशा: आरोप था कि डुमरी में पदस्थापन के दौरान, एनएच बाईपास परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि (मौजा इसरी बाजार) पर अवैध कब्जा और निर्माण की जानकारी होने के बावजूद, उन्होंने इसे रोकने के लिए कोई ठोस विधिक कार्रवाई नहीं की.
  • अवैध भू-हस्तांतरण को बढ़ावा: उन पर आरोप लगा कि उनके उदासीन रवैये के कारण सरकारी अधिग्रहित भूमि का अनधिकृत हस्तांतरण और दाखिल-खारिज होता रहा, जिससे अतिक्रमणकारियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई.
  • भयादोहन के गंभीर आरोप: सबसे गंभीर आरोप यह था कि उन्होंने मौखिक निर्देशों की आड़ में भू-हितधारकों से भयादोहन  का प्रयास किया, जिससे सरकार की लोक-कल्याणकारी छवि धूमिल हुई.
  • आचार नियमावली का उल्लंघन: इन कृत्यों को ‘सरकारी सेवक आचार नियमावली’ के नियम 3(1)(i) और (ii) के तहत गंभीर कदाचार और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का अभाव माना गया. 

Read Also: NEWS WAVE IMPACT: DGP ने कार्मिंग कोषांग से मांगी रिपोर्ट, SI की 2500 रिक्त सीटों में से 1000 पुलिसकर्मियों की ASI से SI में होगी प्रोन्नति, 1500 पदों पर होगी सीधी बहाली

अधिकारी का बचाव में क्या कहा

अपने बचाव में मो. शहजाद परवेज ने इसे एक एकतरफा कार्रवाई करार दिया.उन्होंने तर्क दिया कि विवादित भूमि की खरीद-बिक्री उनके पदस्थापन से पहले ही हो चुकी थी.उन्होंने अतिक्रमण रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर निर्देशित किया था, लेकिन एनएचएआइ द्वारा अधूरी सूचना देने के कारण कानूनी कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हुई.विधानसभा चुनाव की व्यस्तताओं के बीच भी उन्होंने मौखिक रूप से कार्य रुकवाने का प्रयास किया था.

सरकार ने माना आरोप साबित नहीं हुए

गिरिडीह के उपायुक्त द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मो. शहजाद परवेज के पदस्थापन के दौरान अतिक्रमण रोकने के प्रयास किए गए थे और उनके खिलाफ भयादोहन का कोई भी ठोस साक्ष्य नहीं मिला. समीक्षा के बाद राज्य सरकार ने  मो. शहजाद परवेज को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *