Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : लकड़ी चुनने के विवाद में महिला को लाठी-डंडे से पीटा, हालत गंभीर

Palamu : जिला के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में मंगलवार की सुबह लकड़ी चुनने के मामूली विवाद को लेकर एक...

लकड़ी चुनने

Palamu : जिला के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में मंगलवार की सुबह लकड़ी चुनने के मामूली विवाद को लेकर एक महिला के साथ ग्रामीणों के मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के संबंध में घायल महिला के पति सुनील पासवान ने बताया कि गांव में एक पेड़ काटा जा रहा था. जहां स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा होकर लकड़ी चुन रहे थे. इसी दौरान लकड़ी चुनने की बात को लेकर सुशीला देवी का गांव के ही कुछ ग्रामीणों अजीत पासवान, उषा देवी और आरती कुमारी के साथ विवाद हो गया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि उक्त लोगों ने सुशीला देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर दिया.

महिला की स्थिति चिंताजनक

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल सुशीला देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इधर, अस्पताल प्रबंधन से घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से मुलाकात कर उनका बयान दर्ज किया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

 

ALSO READ : NEWS WAVE IMPACT: DGP ने कार्मिंग कोषांग से मांगी रिपोर्ट, SI की 2500 रिक्त सीटों में से 1000 पुलिसकर्मियों की ASI से SI में होगी प्रोन्नति, 1500 पदों पर होगी सीधी बहाली

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *