Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक घायल

Jamtara: जिले के फतेहपुर-जामताड़ा मुख्य सड़क पर मुरीडीह के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक...

collision

Jamtara: जिले के फतेहपुर-जामताड़ा मुख्य सड़क पर मुरीडीह के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक घायल हो गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अमन मंडल घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए भेजा गया.

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सहायता उपलब्ध कराई. दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात को सामान्य कराया.

ALSO READ: पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत, DC को सौंपा गया ज्ञापन 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *