Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: DC उत्कर्ष गुप्ता ने पदाधिकारियों को मीता पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिए निर्देश

Koderma: DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता शिकायत कोषांग अंतर्गत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के...

dc office kodrema

Koderma:  DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता शिकायत कोषांग अंतर्गत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित आमजनों की शिकायतों पर की गई कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश 

बैठक के दौरान सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, बिजली विभाग,अपर समाहर्ता कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, नगर परिषद् झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा एवं डोमचांच से संबंधित मामलों की विशेष रूप से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मीता पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाते हुए आवश्यक कार्रवाई करें तथा प्रत्येक मामले में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहें.

AlsoRead:BREAKING- झारखंड पुलिस: 20 साल से अधिक समय से ‘नियम विरुद्ध’ सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *