Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के 15 युवाओं को मुफ्त कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग, सरकार ने दो साल बाद बनाई नीति

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए कॉमर्शियल पायलट (Commercial Pilot) बनने का रास्ता आसान करते हुए 15 स्थायी निवासियों...

commercial pilot
GOOGLE IMAGE

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए कॉमर्शियल पायलट (Commercial Pilot) बनने का रास्ता आसान करते हुए 15 स्थायी निवासियों को मुफ्त कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग देने का फैसला लागू करने की दिशा में कदम उठाया है. सरकार ने इसके लिए अब स्पष्ट नीति, पात्रता शर्तें और चयन प्रक्रिया तय कर दी है. मुफ्त प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 12 लाख रुपये निर्धारित की गई है.

छात्रों को मुफ्त ट्रेनिंग देने की घोषणा

दरअसल, राज्य सरकार ने नवंबर 2023 में दुमका हवाई अड्डा स्थित कमर्शियल पायलट लाइसेंस विद मल्टी इंजन रेटिंग ट्रेनिंग अकादमी में 30 छात्रों को प्रशिक्षण देने का संकल्प जारी किया था. इनमें से 15 छात्रों को मुफ्त ट्रेनिंग देने की घोषणा की गई थी, लेकिन उस समय इसके लिए कोई विस्तृत नीति तय नहीं की गई थी. अब करीब दो साल बाद सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए आवश्यक नीति को अंतिम रूप दे दिया है.

नई व्यवस्था के तहत मुफ्त कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग पाने वाले 15 छात्रों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है. इन छात्रों का चयन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) के माध्यम से किया जाएगा. वहीं, पूरी फीस देकर कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग लेने वाले छात्रों का चयन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाएगा.

ALSO READ: जामताड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *