Click Here
Click Here
Click Here

राज्य सेवा के 15 अफसरों को उपनिर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेवारी

Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों को 15 जिलों के लिए उपनिर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी है. मंत्रिमंडल...

सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों को 15 जिलों के लिए उपनिर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी है. मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया. जारी आदेश के अनुसार ललन कुमार को खूंटी, मो मेजाहिद को पाकुड़, प्रशांत लायक को गोड्डा, लक्ष्मी नारायण को दुमका, विजय सोनी को कोडरमा, सागरी बराल को देवघर, पायल राज को गिरिडीह, संजय कुमार को लोहरदगा, पारूल सिंह को सरायकेला, गुंजन सिन्हा को गुमला, कुमुदिनी टुडू को साहेबगंज, कयूम अंसारी को जामताड़ा, रवींद्र कुमार को चतरा, कुमुद झा को गढ़वा और वेदवंती कुमारी को हजारीबाग के उपनिर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

Read Also: महिला से अपराधी छीन रहा था चेन, लोगों ने पकड़ा और कर दी धुनाई, पुलिस को सौंपा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *