Click Here
Click Here
Click Here

प्रखंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 25 जून से

Chaibasa : प्रखंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 25 जून से किया जाएगा. प्रतियोगिता के तहत 25 जून को...

अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता 2026

Chaibasa :  प्रखंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 25 जून से किया जाएगा. प्रतियोगिता के तहत 25 जून को डूबसूरी मैदान, 27 जून को बिरसा भगवान प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम और 29 जून को फाइनल मुकाबले बिरसा भगवान प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम बंदगांव में आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के दिशा निर्देश के अनुसार किया जा रहा है. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की अंडर-15 और अंडर-17 बालक एवं बालिका टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. 25 जून को घाटी के नीचे आयोजित प्रतियोगिता में पीएम श्री उच्च विद्यालय कराईकेला, यूएमएस हुरंगदा, एमएस जरकी, यूएमएस लाल बाजार, यूएमएस नकटी, यूएमएस कंकुवा, एमएस दुमरडीहा और पीएम श्री उच्च विद्यालय ओटार की टीमें हिस्सा लेंगी.

27 जून को इन स्कूलों के बीच मुकाबला

वहीं, 27 जून को बिरसा भगवान प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम में मुकाबला आयोजित किया जायेगा. इस दौरान बिरसा भगवान प्लस टू उच्च विद्यालय बंदगांव, प्लस टू हाई स्कूल कुलडा, यूएमएस करिका, केजीबीवी बंदगांव, सेंट टेरेसा हाई स्कूल, महर्षि वाल्मीकि मध्य विद्यालय और एमएस पोडोंगर की टीमें मैदान में उतरेंगी.

शिक्षकों को दी गयी जिम्मेदारी

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित तारीख पर अपनी टीम के साथ सुबह 7ः30 बजे प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होना है. प्रत्येक टीम के साथ विद्यालय का एक शिक्षक भी मौजूद रहेगा. जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं समन्वय करेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये पूर्व में शिक्षकों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की जा चुकी है. खेल प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र की उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा.

 

ALSO READ : अपार्टमेंट के मीटर रूम और लिफ्ट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *