Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: ACB के विशेष लोक अभियोजक विनीत वशिष्ठ की गाड़ी में टक्कर, हत्या की आशंका जताई

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को मंगलवार को सिंह मोड़...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को मंगलवार को सिंह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई. इस घटना के बाद अधिवक्ता ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने आशंका जताई है कि यह सिर्फ सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी गाड़ी में टक्कर मारी गई है.

निष्पक्ष जांच की मांग ताकि मिले आशंका को पूर्णविराम 

उन्होंने हत्या के प्रयास की आशंका जताई है. अधिवक्ता श्री वशिष्ठ ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से एसीबी मामलों के अलावा नक्सल व इडी से जुड़े मामलों में हाईकोर्ट में राज्य की ओर से पैरवी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि टक्कर मारनेवाला वाहन काफ़ी तेज गति से आया और खड़ी कार में टक्कर मार दी. हालांकि टक्कर के समय अधिवक्ता वाहन के अंदर मौजूद नहीं थे. उन्होंने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. जिससे यह ज्ञात हो सके ये केवल एक सायोंग है या सोची समझी की गई साजिश.

ALSO READ :  इंडियन एयरफोर्स ने राफेल विमान से संबंधित जानकारी साझा की, बीजेपी नेता ने कहा – माफी मांगे राहुल गांधी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *