NewsWave Desk : राफेल विमान को लेकर टिप्पणी मामले में बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को देश से माफी मांगने की बात कहीं है. दरअसल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस जयशंकर के बयान के बाद राहुल गांधी ने सरकार से पूछा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने विमानों को नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने केंद्र सरकार पर सच छुपाने का आरोप लगाया था. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने जारी बयान में कहा है कि भारतीय वायुसेना के दस्तावेजों ने इस संबंध में जानकारी साझा की है. जिससे पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भंडारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हिंदुस्तान के कितने राफेल गिरे थे. यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नींबू मिर्ची दिखाकर राफेल का मजाक उड़ाया था. एयरफोस का मेंटिनेंस ऑर्डर यह साफ करता है कि भारत का एक भी राफेल नहीं गिरा था.
एक भी राफेल फाइटर जेट नष्ट नहीं हुआ
पिछले दिनों इंडियन एयरफोर्स ने एक सरकारी दस्तावेज जारी किया. जिसमें यह बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का कोई राफेल फाइटर जेट नष्ट हुआ था. दस्तावेज में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारतीय वायुसेना 36 राफेल विमानों का संचालन कर रही है और इन विमानों के लिए पांच महीने की अवधि के लिए ब्रिज सपोर्ट की जरूरत है. दस्तावेज में यह भी जिक्र है कि प्रस्तावित ब्रिज सपोर्ट अनुबंध के दौरान सभी 36 रफाल विमानों के संचालन को ध्यान में रखते हुए उड़ान घंटों की गणना की गई है.



