Click Here
Click Here
Click Here

दबंगई की हद! कागजात होने के बावजूद महिला पर किया घातक हमला, पुलिस की जांच जारी 

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने...

Woman brutally attacked

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस हिंसक झड़प में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके सिर और चेहरे पर गहरे जख्म आए है.

पीड़िता की पहचान प्रेमनगर निवासी मीरा देवी के रूप में की गई है. फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायल मीरा देवी ने घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि वह अपनी निजी जमीन पर निर्माण कार्य करवाने के लिए ट्रैक्टर से ईंटें उतरवा रही थी. इसी दौरान वहां मौजूद कौशल्या देवी और उनके परिवार के लोगों ने अचानक ट्रैक्टर चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी.

पीड़िता को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

पीड़िता मीरा देवी ने कहा “हम ईंट गिरवा रहे थे, तभी वे लोग ट्रैक्टर वाले को ईंट से मारने लगे. जब मैंने बीच-बचाव करते हुए पूछा कि उसे क्यों मार रहे हो, जो बात है हमसे करो… तो इतने में ही उन्होंने कुदाल उठाई और सीधे मेरे चेहरे और सिर पर दो बार वार कर दिया. पीड़िता के अनुसार, हमला बेहद अचानक और घातक था. आरोपियों ने बिना किसी चेतावनी के सीधे उनके चेहरे को निशाना बनाया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं. आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. महिला के सिर और आंखों के पास गहरे जख्म हैं, जहां डॉक्टरों ने पट्टी बांधी है.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पहुंचे 

मीरा देवी का दावा है कि जिस जमीन पर वह काम करवा रही थीं, उससे जुड़े सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद है. इस काम को शुरू करने से पहले उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी मुलाकात की थी, जहां से उन्हें काम आगे बढ़ाने का पूरा आश्वासन मिला था. इसके बावजूद आरोपियों ने कानून को हाथ में लेते हुए इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ: इंडियन एयरफोर्स ने राफेल विमान से संबंधित जानकारी साझा की, बीजेपी नेता ने कहा – माफी मांगे राहुल गांधी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *