Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर में XLRI को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप, कैंपस कराया गया खाली

जमशेदपुर : शहर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ को बम से उड़ाने की एक अज्ञात धमकी मिलने के बाद मंगलवार को पूरे...

जमशेदपुर :  शहर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ को बम से उड़ाने की एक अज्ञात धमकी मिलने के बाद मंगलवार को पूरे शहर में सनसनी फैल गई. यह धमकी एक अज्ञात ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी. ई-मेल मिलते ही संस्थान के प्रबंधन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई. संस्थान के प्रमुख ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसएसपी पीयूष कुमार पांडेय से संपर्क किया और धमकी भरे ई-मेल की जानकारी साझा की. सूचना मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे को पूरी टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. कुछ ही देर में पुलिस बल ने पूरे कैंपस को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया.

Also Read : ईरान-इजरायल युद्ध का 11वां दिन : ईरान का इजरायल के तेल रिफाइनरी पर हमला, कहा- ‘हम संघर्षविराम नहीं चाहते’

खाली कराया गया परिसर, सघन जांच जारी

एहतियात के तौर पर एक्सएलआरआइ परिसर को तुरंत खाली कराया जा रहा है. क्लासरूम, हॉस्टल और प्रशासनिक भवनों से छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. आवश्यक सुरक्षा मापदंडों को अपनाते हुए पुलिस और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे कैंपस के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है.

Also Read : रांची : गैंगस्टर अमन साहू का खास गुर्गा अकाश राय उर्फ मोनू की क्रिमिनल रिवीजन पर आर्डर रिजर्व

साइबर सेल खंगाल रही है ई-मेल का स्रोत

पुलिस का साइबर सेल विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि यह धमकी भरा ई-मेल कहां से और किस आईपी एड्रेस से भेजा गया है.
पुलिस कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जांच पूरी होने तक कैंपस में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है.

add1

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *