Koderma : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोडरमा नगर मंडल द्वारा विधायक नीरा यादव के आवास पर तथा डोमचांच नगर मंडल द्वारा सनशाइन स्कूल परिसर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीरा यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी उपस्थित रहे. विधायक नीरा यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और देश के विकास के लिए मार्गदर्शक हैं.
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया. भारतीय जनसंघ की स्थापना कर उन्होंने राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा प्रदान की. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे. कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.

भाजपा कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, डोमचांच नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत मेहता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, महेंद्र वर्मा, मंडल प्रभारी महेश वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, डॉ. के.पी. चौधरी, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, सुनील बढ़गावे, अखिल सिन्हा, महेंद्र यादव, अमरदीप कुमार, प्रवीण पांडे, देवेंद्र चंद्रवंशी, विजय सिंह, अजय पांडे, संदीप गुप्ता, उत्तम कुमार, सीताराम भगत, पंकज सिंह, चंदन सिन्हा, मुकेश यादव, सचिन शर्मा, संजय सिंह, संदीप सिन्हा, राहुल राणा, मनीष कुमार, विश्वनाथ सिंह, रवि राम, सूरज कुमार, ललन यादव, बंसी यादव, सुभाष कुमार यादव, राजा सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, अभिषेक रंजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : ICC Ranking में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, ईशान और गिल की बड़ी छलांग


