Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: घायल बिजली कर्मचारी अस्पताल में करा रहे थे इलाज, उधर चोरों ने घर में कर दिया हाथ साफ, 10 लाख के सामानों की चोरी

Ranchi: पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के समीप रहने वाले बिजली कर्मचारी अखिलेश चौधरी के बंद घर में चोरों ने हाथ...

Ranchi: पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के समीप रहने वाले बिजली कर्मचारी अखिलेश चौधरी के बंद घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और नकदी व जेवरात ले उड़े. अनुमान लगाया जा रहा है कि 8 से 10 लाख रूपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली गई. इसकी सूचना पंडरा पुलिस को दी गयी है. पंडरा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बिजली कर्मचारी अखिलेश चौधरी ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान बिजली के कंरट लगने से घायल हो गये थे. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अखिलेश चौधरी का पूरा परिवार उनकी देखरेख में लगा हुआ है. परिजन घर बंद कर अस्पताल गए हुए थे. इस बीच चोरों को घर खाली होने की जानकारी मिल गयी. इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत है. निवासियों का कहना है कि अब तो किसी हालत में घर बंद कर नहीं निकला जा सकता. चोर हमेशा मुहल्ले में रेकी कर रहे है और बंद घर में हाथ साफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: News Wave Exclusive: झारखंड के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका: बिजली कंपनियों का घाटा भरेगी जनता, लागत घटेगी भी तो कम नहीं होगा आपका बिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *