पलामू के रेल यात्रियों के लिए सांसद की बड़ी पहल, रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिल उठाईं कई अहम मांगें

नई दिल्ली/मेदिनीनगर: पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित...

नई दिल्ली/मेदिनीनगर: पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान सांसद ने पलामू क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा.

रेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर कुल 21 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से आग्रह किया कि पलामू क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए.

राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन की मांग

सांसद ने राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव का प्रस्ताव भी रखा. उन्होंने सुझाव दिया कि राजधानी एक्सप्रेस को गढ़वा रोड और नगर उंटारी होकर चलाया जाए, जिससे पलामू और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

Also Read: पलामू : 11 मार्च से कार्य बहिष्कार करेंगे NRHM कर्मचारी, नवंबर से वेतन के लिए तरस रहे

वंदे भारत ट्रेन चलाने पर जोर

विष्णु दयाल राम ने पलामू क्षेत्र को वंदे भारत ट्रेन सेवा से जोड़ने की मांग भी प्रमुखता से उठाई. उन्होंने कहा कि रांची-वाराणसी और टाटा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेनों को डालटनगंज और गढ़वा रोड के रास्ते चलाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को तेज और आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिल सके.

डालटनगंज स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव

सांसद ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर करने की मांग भी रखी. इसके साथ ही शक्तिपुंज एक्सप्रेस का विस्तार मुंबई तक करने और गढ़वा से रांची के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव भी चेयरमैन के समक्ष रखा गया.

जलजमाव और विकास कार्यों का मुद्दा भी उठा

बैठक के दौरान सांसद ने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति का मुद्दा भी उठाया. इस पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *