Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में जंगली हाथी का तांडव, घर तोड़ा…दीवार में दबकर मासूम की मौत

गुमला: जिले के विभिन्न इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों की सक्रियता काफी बढ़ गई है. इसके कारण आम लोगों को काफी...

गुमला: जिले के विभिन्न इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों की सक्रियता काफी बढ़ गई है. इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार लोगों की संपत्ति का नुकसान होता है और कई बार लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है. वन विभाग की ओर से लाख दावे किए जाने के बावजूद भी जंगली हाथियों पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं लग पा रहा है. ऐसे में निश्चित रूप से सरकार को इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.

सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वन विभाग की विशेष टीम इन हाथियों की लगातार मॉनिटरिंग करे. ताकि किसी इलाके में हाथी पहुंचते ही ग्रामीणों की सूचना का इंतजार किए बिना टीम तुरंत सक्रिय होकर मौके पर पहुंचे और इन हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेजा जा सके. क्योंकि लगातार न सिर्फ सामानों का नुकसान हो रहा है बल्कि जिन लोगों की मौत हो रही है, वह निश्चित रूप से काफी दर्दनाक घटना के रूप में देखी जा सकती है.

बीती रात भी एक ऐसी घटना सामने आई है जहां जंगली हाथियों के तांडव के कारण एक मासूम की जान चली गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगांव पतराटोली गांव की है. बीती रात एक जंगली हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथी ने चंदन उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर के अंदर चंदन उरांव की पत्नी और दोनों बच्चे सोए हुए थे.

हाथी जैसे ही घर की दीवार तोड़ने लगा, महिला जाग गई और अपने 5 साल के बेटे को उठाकर किसी तरह बाहर भाग गई. इस दौरान महिला घायल भी हो गई. जबकि उसकी दुधमुंही बेटी अंदर ही रह गई और दीवार में दबकर उक्त शिशु की दर्दनाक मौत हो गई.इस घटना के बाद महिला का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना डूडीया मुखिया रश्मि लकड़ा को दी गई. इसके बाद करंज थाना और वन विभाग बसिया को भी जानकारी दी गई.

इस घटना के बाद ग्रामीण काफी भयभीत हैं और हाथियों के डर से रात भर जागने को मजबूर हैं. भरनो क्षेत्र में लगातार हाथियों का मूवमेंट हो रहा है और वन विभाग द्वारा इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जिसका खामियाजा भोले-भाले ग्रामीणों और किसानों को उठाना पड़ रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग बसिया की टीम रात में ही घटनास्थल पहुंची. और तत्काल 10 हजार रुपये परिजनों को दिए. साथ ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा राशि देने की बात कही गई. वन विभाग के द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. आज हाथी को क्षेत्र से भगाने के लिए टीम बुलाई जाएगी. उक्त जानकारी वनपाल शेखर सिंह ने दी है.

हालांकि जंगली हाथियों की सक्रियता को लेकर जिले के डीएफओ अहमद बिलाल अनवर का कहना है कि वन विभाग की ओर से लगातार इन जंगली हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है और उन्हें जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जाता है. साथ ही उन्होंने अपील की है कि कई बार देखा जाता है कि जंगली हाथियों के आने के बाद ग्रामीण उत्सुकता में उनके आसपास घेरा बनाकर खड़े हो जाते हैं, जिससे हाथी और उग्र हो जाते हैं और घटनाएं घट जाती हैं. ऐसे में वन विभाग की ओर से लगातार यह अपील की जा रही है कि जब भी किसी जंगली हाथी के आने की सूचना मिले तो तुरंत वन विभाग को जानकारी दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *