Click Here
Click Here
Click Here

अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन से मिले बीर खालसा दल के राष्ट्रीय सलाहकार, सिख आरक्षण पर हुई चर्चा

Ranchi: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव और सिक्खों की सामाजिक संस्था बीर खालसा दल के राष्ट्रीय...

_Veer Khalsa Dal
अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन के साथ बीर खालसा दल के राष्ट्रीय सलाहकार

Ranchi: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव और सिक्खों की सामाजिक संस्था बीर खालसा दल के राष्ट्रीय सलाहकार प्रीतम सिंह भाटिया ने अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति मथारू से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड में सिक्ख समुदाय को दलित और ओबीसी का प्रमाण पत्र न मिलने पर आयोग के प्रयास पर सवाल उठाए. इसके जवाब में ज्योति मथारू ने सिख समाज की 6 जातियों को तत्काल ओबीसी कोटे में शामिल करने संबंधित पत्र प्रस्तुत किया और बताया कि सिक्खों को मिलने वाले आरक्षण पर आयोग ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री भी गंभीरता से प्रयासरत हैं.

6 जातियों को ओबीसी में शामिल करने के लिए भेजा गया पत्र

उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग में तत्कालीन चेयरमेन योगेंद्र प्रसाद के प्रयास से आयोग के सचिव के.के सिंह ने कार्मिक विभाग को 6 जातियों को ओबीसी में शामिल करने के लिए संबंधित पत्र भेज दिया है. मथारू ने कहा कि सिक्खों के विभिन्न गुरुद्वारा कमिटियों और सामाजिक संस्था के सुझाव के बाद ही अल्पसंख्यक आयोग ने ओबीसी आयोग को पत्र लिखा था, जिसपर आगे की कार्रवाई हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ओबीसी कोटे के बाद दलित कोटे का आरक्षण भी मिलेगा. फिलहाल 6 जातियों में दर्जी, कुम्हार, लोहार, कहार, नाई और स्वर्णकार शामिल हैं.

उन्होंने एक सवाल के जवाब मे कहा, कि “भले ही मुझे कम समय मिला लेकिन मैंने ईसाई, मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, जैन, भाषाई अल्पसंख्यक जिसमें बांग्ला, उड़िया समाज के लिए भी बहुत सारे काम किए हैं, जो कि पहले कभी नहीं हुए थे.”

यह भी पढ़ें: दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, जिला प्रशासन ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *