Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, बैल की भी गई जान

Gumla: गुमला थाना क्षेत्र के जोराडांड गांव में बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई,...

Gumla Thunderstorm
महिला की फाइल फोटो

Gumla: गुमला थाना क्षेत्र के जोराडांड गांव में बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बैल भी मौके पर ही मारा गया. मृतका की पहचान गीता उराईन (35 वर्ष), पति मंगरा उरांव, निवासी जोराडांड के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम में अचानक बदलाव होने लगा. इसी दौरान गीता उराईन के घर से कुछ दूरी पर बैल-मवेशी बंधे हुए थे. मौसम खराब होता देख वह मवेशियों को खोलकर घर लाने गई थी.

घटना के बाद महिला को लेकर जाया गया सदर अस्पताल

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बैल को लेकर वापस लौट रही थी, उसी दौरान अचानक जोरदार वज्रपात हो गया. वज्रपात की चपेट में गीता उराईन और उसका बैल आ गए. घटना में बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता उराईन बेहोश होकर गिर पड़ी. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गीता उराईन को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से गुमला थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना के बाद जोराडांड गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: विस्थापितों का मुद्दा गरमाया, BSL के खिलाफ भाकपा माले का हल्ला बोल प्रदर्शन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *