Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: मुहर्रम को लेकर DC-SP ने जरीडीह, कसमार प्रखंड का किया दौरा, लोगों से किया संवाद

अफवाहों से दूर रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं जिला प्रशासन से सहयोग करने की अपील Bokaro: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं...

  • अफवाहों से दूर रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं जिला प्रशासन से सहयोग करने की अपील

Bokaro: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर एवं सतर्क है. इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने जरीडीह प्रखंड के टांडबालीडीह, जैनामोड़, कसमार प्रखंड के बुंडु, मोचरो, कसमार बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. दोनों अधिकारियों ने समाज के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया. इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे प्रसारित करें. उन्होंने कहा कि बोकारो की पहचान आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता रही है, जिसे सभी को मिलकर बनाए रखना है. उन्होंने दोनों समाज के लोगों से एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में सहभागिता निभाने, ईद की सेवइयां बांटने तथा महावीरी अखाड़ा के लड्डू साझा कर भाईचारे की मिसाल कायम करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: रांची में गुपचुप बेचने वाली महिला का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत 4 गिरफ्तार

ताजिया निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का निर्देश

उपायुक्त ने मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का निर्देश दिया. कहा कि सभी ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित एवं स्वीकृत रूट के अनुसार ही निकाले जाएं.किसी भी परिस्थिति में रूट में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी. सभी ताजिया एवं अखाड़ा समितियों को निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष, नजदीकी थाना के थाना प्रभारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी अथवा सीधे उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

नई पीढ़ी को सामाजिक सद्भाव की परंपरा से जोड़ने की अपील

उपायुक्त ने समाज के बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नई पीढ़ी को त्योहारों की परंपरा, सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के महत्व से अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव संबंधित व्यक्ति के भविष्य, शिक्षा, रोजगार एवं व्यवसाय पर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: अब स्मार्ट होगा झारखंड का शहरी तंत्र, सीएम ने GIS आधारित प्रबंधन प्रणाली में तेजी लाने का दिया निर्देश

विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने भी समाज के लोगों से संवाद करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. किसी भी प्रकार से विधि-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी लोगों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी आपत्तिजनक सूचना या गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया. मौके पर संबंधित प्रखंडों के बीडीओ/सीओ, एसडीओ/एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *