Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: घाघरा में वज्रपात की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के दरदाग गांव में वज्रपात की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत हो गई. जानकारी के...

Ghaghra
मौके पर मौजूद भीड़

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के दरदाग गांव में वज्रपात की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अर्जुन लोहरा व अरविंद लोहरा दोनों के मवेशी इमली पेड़ के नीचे बंधे हुए थे. इसी दौरान अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में मवेशी आ गए और छह मवेशियों की मौत हो गई. वहीं थोड़ी दूर में होने के कारण दो मवेशी घायल है.

किसानों ने प्रखंड प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

दोनों किसानों ने प्रखंड प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाते हुए कहा है, कि खेती करने का अभी समय है और मवेशी का मर जाना हमारे लिए संकट उत्पन्न कर दिया है. हमें जल्द मदद की आवश्यकता है प्रशासन हमारी मदद करें. वज्रपात की घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस जिला सचिव अरुण पांडे पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने अंचलाधिकारी घाघरा को दूरभाष पर संपर्क कर घटना की जानकारी देते हुए, पीड़ित किसान को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए पहल करने का भी आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: CCL स्वांग-गोविंदपुर फेज दो में आउटसोर्सिंग मजदूरों का चक्का जाम पांचवें दिन भी जारी, वार्ता रही विफल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *