Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें: नगर निगम की जागरूकता रैली में महापौर व नगर आयुक्त का आह्वान

Giridih: राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम गिरिडीह द्वारा एक व्यापक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में...

Giridih: राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम गिरिडीह द्वारा एक व्यापक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में महापौर प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी, जहां लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया.

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से जुड़े स्लोगन और संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को इस बुराई से बचाने का आह्वान किया. अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है.

नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी

इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक इसे अपना व्यक्तिगत दायित्व समझकर अभियान से जुड़े. उन्होंने महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

ALSO READ बोकारो: CCL स्वांग-गोविंदपुर फेज दो में आउटसोर्सिंग मजदूरों का चक्का जाम पांचवें दिन भी जारी, वार्ता रही विफल

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

वहीं नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने कहा कि नशा समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है. इसके कारण आर्थिक, सामाजिक और मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं. उन्होंने कहा कि नगर निगम लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. नगर निगम द्वारा आयोजित इस रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही नशामुक्त, स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण संभव है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *