Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: तमाड़ में लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ranchi: प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 और 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत तमाड़ में हुई. पीएम श्री...

Ranchi: प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 और 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत तमाड़ में हुई. पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय, तमाड़ के खेल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच प्रतियोगिता शुरू हुई. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 जून को किया जा रहा है. इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच फुटबॉल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है.

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन सरकार की पहल: झारखंड के वृद्ध, बीमार और दिव्यांग कलाकारों को हर महीने 4 हजार रुपये पेंशन

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने तथा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मिंज, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम, कल्याण पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ एवं भवानी मुंडा, विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश कुमार महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इसके अलावा शिक्षा विभाग से लेखापाल पदाधिकारी विलकन हंस, अनिमेष कुमार, हर्षित, सुमित कुमार, सविता दास, सोनाराम तथा वरिष्ठ सीआरपी बासुदेव प्रियदर्शी सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के सरकारी हैंगर की सुरक्षा होगी अभेद्य: वाई-फाई, सीसीटीवी और इंटरकॉम का होगा कायाकल्प

पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए. खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया. मैदान में खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया. आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है तथा प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए व्यापक तैयारी की गई है. आयोजकों ने बताया कि समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा जिला एवं राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *