Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के सरकारी हैंगर की सुरक्षा होगी अभेद्य: वाई-फाई, सीसीटीवी और इंटरकॉम का होगा कायाकल्प

Ranchi: राजधानी के वीआईपी और संवेदनशील क्षेत्रों में शुमार बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रोड (हिनू) स्थित राजकीय हैंगर की सुरक्षा और आंतरिक...

Ranchi: राजधानी के वीआईपी और संवेदनशील क्षेत्रों में शुमार बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रोड (हिनू) स्थित राजकीय हैंगर की सुरक्षा और आंतरिक संचार व्यवस्था को अब और भी आधुनिक और मजबूत बनाया जाएगा. झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन प्रभाग) के अंतर्गत आने वाले ‘झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ ने परिसर की तकनीकी सुरक्षा को अपग्रेड करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. संस्थान प्रबंधन के अनुसार, हैंगर परिसर के भीतर चौबीसों घंटे निगरानी और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए हाई-टेक उपकरणों को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रांची: धान की बीज बुआई करने गए बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

इन प्रणालियों को किया जा रहा है अपग्रेड

राजकीय हैंगर परिसर में सुरक्षा और आपसी समन्वय को फुलप्रूफ बनाने के लिए मुख्य रूप से तीन तकनीकी प्रणालियों के सालाना रखरखाव और अपग्रेडेशन पर ध्यान केंद्रित किया गया है. हाई-स्पीड वाई-फाई सिस्टम को हैंगर के भीतर डेटा ट्रांसफर और डिजिटल कार्यों को गति देने के लिए लगाया जा रहा है. हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क से परिसर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा. इंटरकॉम सिस्टम से किसी भी आपात स्थिति या सामान्य कामकाज के दौरान अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच त्वरित आंतरिक संचार हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: रांची: राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त लोक कलाकार बुटन देवी को सुदेश महतो ने किया सम्मानित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *