Koderma : धनबाद – गया रेलखंड के हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड स्थित दशहरा ब्लॉक हॉल्ट के समीप बुधवार को एक संभावित रेल हादसा टल गया. एक ही ट्रैक पर चल रही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें काफी नजदीक पहुंच गईं. हालांकि आधुनिक सिग्नल प्रणाली की सक्रियता और लोको पायलट की सतर्कता के कारण समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई और किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई.



