पलामू में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, DIG ने सिविल कोर्ट और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

पलामू: पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए सिविल...

पलामू: पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए सिविल कोर्ट परिसर और समाहरणालय स्थित सेंट्रल कंट्रोल रूम (सीसीआर) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हमेशा सतर्क और सक्रिय रहना जरूरी है. किसी भी शिकायत या सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें आम जनता की सहयोगात्मक भूमिका भी महत्वपूर्ण है.

सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर और उसके बाहरी हिस्से का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कोर्ट के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा बलों की व्यवस्था, चेकिंग प्रक्रिया और सतर्कता का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जांच सतर्कता के साथ की जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए. उन्होंने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी.

Also Read: पलामू में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ, प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य

कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की समीक्षा

डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के साथ समाहरणालय स्थित सेंट्रल कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अपराध निगरानी, सूचना प्रबंधन और संचार व्यवस्था की समीक्षा की. साथ ही कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिलने वाले लाइव फुटेज की गुणवत्ता, विभिन्न थानों से प्राप्त सूचनाओं के संकलन और रिकॉर्ड के रखरखाव की जानकारी ली.

CCTV निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त लाइव फुटेज की लगातार निगरानी की जाए. साथ ही अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने सभी थानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने और रिकॉर्ड को अद्यतन रखते हुए फाइलों का शीघ्र निष्पादन करने के भी निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान भी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *