Ranchi : कांग्रेस ने देशभर में छात्रों और अभ्यर्थियों के मुद्दों को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है. यह अभियान 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा. ये बातें राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने गुरूवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ दिया है. कांग्रेस का कहना है कि लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है. प्रतापगढ़ी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में बार-बार हो रही गड़बड़ियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर हमला करते हुए कहा कि थर्मा मीटर बदलने से बुखार नहीं खत्म होता. साथ ही बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा से अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और रोजगार का मुद्दा है.

कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच.एनटीए समेत पूरी परीक्षा प्रणाली का स्वतंत्र ऑडिट. वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू कर समयबद्ध नियुक्तियां सुनिश्चित करना.
देशभर में होंगे कार्यक्रम
इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कि अभियान के तहत छात्र संपर्क, नुक्कड़ बैठकें, कैंपस संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 1 अगस्त को 28 शहरों में कलेक्टर घेराव और 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम के साथ अभियान के पहले चरण का समापन होगा.
छात्रों से जुड़ने की अपील
कांग्रेस ने छात्रों से अभियान में शामिल होने की अपील की है. इसके लिये नंबर जारी किया है. जिसमें मिस्ड कॉल कर छात्र इस अभियान से जुड़ सकते है. नंबर 9873036161 जारी किया गया है.
ALSO READ : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला ; गिरोह के सदस्य विषम कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर 30 जून को होगी सुनवाई


