Ranchi: डीएसपी और पुलिसकर्मियों के पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर पहुंच गए हैं. उनका स्वागत पुष्प, माला और जल छींटकर की गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत आला अधिकारी समेत कई नेता किए. थोड़ी देर में ही पासिंग आउट परेड की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री के आने के पहले सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी पूरी कर ली गई. आपको बता दें कि आज छह डीएसपी और 334 पुलिसकर्मियों का पासिंग आउट परेड आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत हेमंत सोरेन शामिल होंगे. सीएम हेमंत सोरेन पारण परेड की सलामी लेंगे. इसको लेकर कल को पुलिस कर्मियों का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया था. इस कार्यक्रम में डीजीपी तदाशा मिश्र, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, आईजी पंकज कंबोज, आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, सुनील भास्कर, डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी शामिल होंगे.

राज्य पुलिस के 334 सिपाही कई माह से पासिंग आउट परेड के इंतजार में थे:
जानकारी के मुताबिक मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा ली गई. नवंबर के शुरुआत में परीक्षाफल तैयार कर लिया गया. जिसके बाद 12 नवंबर को परीक्षाफल का प्रकाशन भी कर लिया गया. लेकिन अभी तक सिपाहियों का पासिंग आउट परेड नहीं किया गया था. मुसाबनी में प्रशिक्षण हासिल करने वाले 334 पुलिसकर्मियों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, पीटीसी, रेल और जैप-एक, दो, तीन, पांच, सात, आठ, नौ व दस के जवान शामिल हैं.



