Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: पोखराहा हाईवे पर हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Palamu: सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा हाईवे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक हाईवा और स्कूटी के...

palamu road acedent

Palamu: सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा हाईवे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक हाईवा और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हाईवा को पकड़ लिया.

अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत की सूचना मिल रही है

​घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत की सूचना मिल रही हैं. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर हाईवे जाम करने का प्रयास किया है और कई गाड़ियों को रोक दिया है, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन की तरफ से माहौल को शांत करने की कोशिश की जा रही है.

AlsoRead:अधिकारियों को कमीशन लेते आपने सुना होगा, लेकिन अब ठेकेदार ले रहे हैं अफसरों से रिश्वत, पढ़ें और देखें पूरी खबर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *