Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए सीधी बहाली: 186 पदों पर ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ 3 सितंबर को

Ranchi: झारखंड के विभिन्न कारागारों (जेलों) में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है....

Ex-servicemen
Direct recruitment of ex-servicemen in Jharkhand jails

Ranchi: झारखंड के विभिन्न कारागारों (जेलों) में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) ने विज्ञापन जारी करते हुए पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों के लिए संविदा के आधार पर कक्षपाल (वार्डर) और महिला कक्षपाल के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है. इसके लिए आगामी 3 सितंबर 2026 को केंद्रीय कारा, दुमका में ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ सह शारीरिक और स्वास्थ्य जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी.

जानिए कहा कितने पदों पर होगी बहाली

– केंद्रीय कारा, दुमका: यहां पुरुष कक्षपाल के लिए 41 पद और महिला कक्षपाल के लिए 1 पद खाली है.
– मंडल कारा, जामताड़ा: यहां पुरुष वर्ग में 35 और महिला वर्ग में 4 पदों पर बहाली होनी है.
– मंडल कारा, गोड्‌डा: इस जेल में पुरुष कक्षपाल के लिए 17 और महिला कक्षपाल के लिए 4 पद रिक्त हैं.
– मंडल कारा, पाकुड़: यहां पुरुष वर्ग के लिए 29 पद और महिला वर्ग के लिए 3 पद निर्धारित किए गए हैं.
– मंडल कारा, साहिबगंज: इस कारागार में पुरुष कक्षपाल के 14 पद और महिला कक्षपाल के 4 पद खाली हैं.
– मंडल कारा, देवघर: यहां पुरुष वर्ग में 13 और महिला वर्ग में 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
– उपकारा, राजमहल: इस उपकारा में पुरुष कक्षपाल के लिए 15 पद और महिला कक्षपाल के लिए 3 पद रिक्त हैं.

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 1 जून 2026 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. कम उम्र वाले पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी.

झारखंडवासियों को प्राथमिकता: चूंकि सैन्य सेवा में आरक्षण का प्रावधान नहीं है, इसलिए प्रभावी रोस्टर को शिथिल करते हुए इस शर्त को जोड़ा गया है कि इस संविदा नियुक्ति में झारखंड के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

विशेष योग्यता को तवज्जो: सैनिक अस्पताल में स्वास्थ्य कार्य का अनुभव रखने वाले जवानों को कारा अस्पताल में वरीयता मिलेगी. इसके अलावा ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य तकनीकी कौशल रखने वाले पूर्व सैनिकों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी.

ट्रेनिंग: चयन के बाद सभी जवानों को प्रथम 1 माह तक कक्षपाल के कार्यों से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग होगी.

ALSO READ: चक्रधरपुर में इनडोर स्टेडियम की मांग, भाजपा नेता ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *