Click Here
Click Here
Click Here

पासिंग आउट परेड : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा – आप राज्य के प्रहरी है, हर चुनौती से निपटना होगा

Ranchi : पासिंग आउट परेड के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिस बल में आना सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाना...

पासिंग आउट परेड सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi : पासिंग आउट परेड के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिस बल में आना सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाना नहीं है, बल्कि राज्य की सुरक्षा और आम जनता की सेवा का एक बड़ा संकल्प है.वर्दीधारियों की जिम्मेदारी सिर्फ खुद तक सीमित नहीं है. वे अब व्यवस्था का हिस्सा हैं और पूरे राज्य की सुरक्षा के रक्षक हैं. कर्तव्य पथ पर जान का जोखिम भी उठाना पड़ सकता है. सरकारी तंत्र में रहते हुए हर बड़ी चुनौती को झेलना और उसका समाधान निकालना ही मुख्य लक्ष्य होना चाहिए. जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है.

पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिये अलग से स्कूल की व्यवस्था

हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिस विभाग के बच्चों के लिए विशेष स्कूल बनाए जा रहे हैं. साथ ही पुलिस विभाग के लिए अलग से स्वास्थय सुविधाएं स्थापित करने पर भी तेजी से काम चल रहा है. इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के बेहतर प्रदर्शन और साहस की सराहना की.

हर परिस्थिति से निपटने के लिये तैयार पुलिसकर्मी

इस दौरान आईपीएस प्रिया दुबे ने डीएसपी और पुलिसकर्मियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन जवानों को उग्रवाद से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. प्रिया दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है. सभी प्रकार के आधुनिक हथियारों को चलाने का गहन अभ्यास कराया गया. अचूक निशानेबाजी के लिए लाइव फायरिंग और कठिन क्षेत्रों में अभियान चलाने के लिए मैप रीडिंग की ट्रेनिंग दी गई है. मानवाधिकारों की रक्षा और पुलिस कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया गया. उग्रवाद के खिलाफ आईपीएस प्रिया दुबे ने विश्वास जताया कि यह बैच उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में बेहद सक्षम साबित होगा.

 

ALSO READ : झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए सीधी बहाली: 186 पदों पर ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ 3 सितंबर को

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *