Click Here
Click Here
Click Here

पासिंग आउट परेड : हर परिस्थिति से निपटने के लिये तैयार है पुलिसकर्मी : प्रिया दूबे

Ranchi : पासिंग आउट परेड के दौरान आईपीएस प्रिया दुबे ने डीएसपी और पुलिसकर्मियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन जवानों...

Ranchi : पासिंग आउट परेड के दौरान आईपीएस प्रिया दुबे ने डीएसपी और पुलिसकर्मियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन जवानों को उग्रवाद से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. प्रिया दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है. सभी प्रकार के आधुनिक हथियारों को चलाने का गहन अभ्यास कराया गया. अचूक निशानेबाजी के लिए लाइव फायरिंग और कठिन क्षेत्रों में अभियान चलाने के लिए मैप रीडिंग की ट्रेनिंग दी गई है.

मानवाधिकारों की रक्षा और पुलिस कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया गया. उग्रवाद के खिलाफ आईपीएस प्रिया दुबे ने विश्वास जताया कि यह बैच उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में बेहद सक्षम साबित होगा.

 

ALSO READ झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए सीधी बहाली: 186 पदों पर ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ 3 सितंबर को

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *