Koderma: दिनांक 23 जून 2026 को तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-07 के एक महिला से मॉर्निंग वॉक से वापस लौटने के दौरान अज्ञात बाईक सवार चेन स्नेचरों द्वारा चेन स्नेच कर लिया गया था. जिसके संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या-196/2026 दर्ज किया गया था. उसी दिन रात्री में पुनः तिलैया थानान्तर्गत विद्यापुरी, वार्ड नम्बर-9 निवासी अन्य महिला से अज्ञात बाईक सवार चेन स्नेचरों द्वारा महिला का चेन स्नेच कर लिया गया, जिस संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या-198/2026 दर्ज किया गया. उक्त दोनों घटनाओं की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा घटनाओं का उद्भेदन करने, चेन स्नेचरों को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार करने हेतु मानवीय एवं तकनिकी सूचना एकत्रित किया गया तथा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखा जाने लगा.
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ़्तारी की सूचना दी गयी
इसी क्रम में 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया. पकड़ाये व्यक्तियों से पुछताछ करने पर इनके द्वारा दोनों चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 01 सोने जैसा चेन बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा घटना के समय अभियुक्तों का पहने कपड़ा को भी उसके निशानदेही पर बरामद किया गया.


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
वंश कुमार वर्मा, पिता-शंभू प्रसाद वर्मा, साकिन-आजाद मुहल्ला, बाईपास रोड, थाना-तिलैया, 2. शिवम कुमार, पिता-बिरवल प्रसाद, ग्राम पाईबिघा, थाना-पाईबिघा, जिला गया, बिहार, 3. विधि विरूद्ध निरूद्ध बालक शामिल है. छापामारी दल मे पु०नि० विनय कुमार, पु०नि०-सह थाना प्रभारी, तिलैया, पु०अ०नि० कृष्ण कान्त कुमार यादव, तिलैया थाना, स०अ०नि० अनुरंजन कुमार, तिलैया थाना पैंथर जवान व सशस्त्र बल तिलैया थाना के शामिल थे.
AlsoRead:रांची : 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख से ज्यादा बच्चों को दी जायेगी दवाई


