Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर पूरनानगर रेलवे पुल के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक गंभीर हालत में रेल पटरी के किनारे घायल अवस्था में मिला. उसकी पहचान पूरनानगर निवासी 28 वर्षीय सिंटू यादव, पिता रुपलाल यादव के रूप में हुई है.
घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए रेलवे पुल की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर रेल पटरी के किनारे घायल अवस्था में पड़े एक युवक पर पड़ी. ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद उसकी पहचान सिंटू यादव के रूप में हुई. ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

परिजनों ने बताया कि सिंटू यादव गुरुवार शाम घर से रेलवे पटरी की ओर घूमने के लिए निकला था. आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद वह पूरी रात रेल पटरी के किनारे पड़ा रहा, लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी.
ALSO READ: कोडरमा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल


