Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

DVC स्थापना दिवस समारोह की मंजूरी अगले आदेश तक स्थगित

Bokaro: DVC द्वारा 7 जुलाई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है. निगम मुख्यालय,...

DVC Foundation Day
GOOGLE IMAGE

Bokaro: DVC द्वारा 7 जुलाई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है. निगम मुख्यालय, कोलकाता ने समारोह के लिए पूर्व में जारी मंजूरी आदेश को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है.

वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी फिलहाल रोक दी गई 

जारी आदेश के अनुसार, स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के लिए मई महीने में दी गई वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी फिलहाल रोक दी गई है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि अगले आदेश तक समारोह से संबंधित किसी भी प्रकार का वित्तीय व्यय या खर्च नहीं किया जाएगा.

सीनियर जनरल मैनेजर (मैकेनिकल) सुदीप्त भट्टाचार्य के हस्ताक्षर से जारी आदेश की प्रति सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए DVC के सभी परियोजना प्रमुखों, विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रधानों को भेज दी गई है. हालांकि, स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण समारोह की मंजूरी अचानक स्थगित किए जाने के कारणों का निगम की ओर से फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है.

ALSO READ: बोकारो थर्मल में भाकपा की बैठक, हजारीबाग कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे कार्यकर्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *