Click Here
Click Here
Click Here

जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, बोले- जल्द कराएं मरम्मत, नहीं तो जनता देगी जवाब 

Jamtara: जामताड़ा और कर्माटांड़ के बीच कालाझरिया पेट्रोल पंप के सामने से आईआरबी-1 झिलुवा जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो...

Jamtara: जामताड़ा और कर्माटांड़ के बीच कालाझरिया पेट्रोल पंप के सामने से आईआरबी-1 झिलुवा जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. यह सड़क करीब 50 से 60 गांवों को जोड़ती है और हर दिन हजारों लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं. सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है.

क्या कह रहे हैं ग्रामीण 

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने और न ही जिला प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है. लोगों ने सभी वर्तमान जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, क्योंकि यह क्षेत्र की प्रमुख सड़क है. ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो जनता आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी. उन्होंने प्रशासन से भी जल्द कार्रवाई कर लोगों को राहत देने की मांग की है.

Read Also:  मुहर्रम को लेकर पलामू पुलिस की बड़ी तैयारी, छहमुहान चौक पर दंगारोधी उपकरणों के साथ हुआ भव्य मॉक ड्रिल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *