Ranchi: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री Ramdas Athawale शनिवार, 27 जून को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11:50 बजे सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे और वहां से सीधे रामगढ़ के लिए रवाना होंगे.
विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
रामगढ़ स्थित राधा गोबिंद यूनिवर्सिटी में दोपहर 1 बजे आयोजित एक विशेष सेमिनार में अठावले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सेमिनार का विषय “आर्थिक असमानता और बेरोजगारी के संदर्भ में डॉ. भीमराव अंबेडकर का समग्र दृष्टिकोण” रखा गया है, जिसमें सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी.

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ होगी बैठक
सेमिनार के बाद वह रांची लौटेंगे. शाम 6 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विभागीय योजनाओं व सामाजिक कल्याण से जुड़े विषयों की समीक्षा करेंगे.
पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
इसके बाद शाम 7 बजे रांची के दलादली चौक स्थित अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री उसी शाम सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
Also Read: बोकारो रेलवे स्टेशन पर चला नशामुक्ति अभियान, यात्रियों को किया जागरूक


