Click Here
Click Here
Click Here

करदाताओं से बेहतर तरीके से पेश आयें आयकर अधिकारी, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने बैठक में दिये टिप्स

Jamshedpur: बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डॉ डी सुधाकर राव जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे. उनका यह पहला दौरा है. नये...

Jamshedpur:  बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डॉ डी सुधाकर राव जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे. उनका यह पहला दौरा है. नये डायरेक्टर्स बंगला में उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में अधिकारियों को टिप्स दिये. 

नए कर कानून की बारीकियों पर दिया मार्गदर्शन 

उन्होंने नये कर कानून की बारीकियों से अवगत कराया. उन्होंने आयकर अधिकारियों काे करदाताओं से बेहतर तरीके से पेश आने और कार्रवाई से पहले बातचीत से रास्ता निकालने की हिदायत दी. उन्होंने टैक्स कलेक्शन को और बेहतर और पारदर्शी तरीका अपनाने को कहा. इसके बाद सेंटर फॉर एक्सीलेंस का भ्रमण किया. वे दो दिनों तक यहां रुकेंगे. उनके भ्रमण को लेकर आयकर विभाग के अधिकारी सतर्क रहे. अप्रैल में इस पद को संभालने के बाद वे झारखंड के दौरे पर हैं और अभी जमशेदपुर के प्रवास पर हैं.

Read Also: आखिर क्या है रुगड़ा? क्यों कहा जाता है झारखंड के ‘जंगल का सोना’? 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *