Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: SIR को लेकर गम्हरिया में बीएलए-2 के साथ बैठक, सीओ ने दिए दिशा-निर्देश

Sraikela: जिला के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) को लेकर बीएलए-2 यानी बूथ लेवल एजेंट के साथ...

saraikela sir news

Sraikela: जिला के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) को लेकर बीएलए-2 यानी बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक हुई. अंचलाधिकारी सह एईआरओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में दो चरणों में हुई बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-2 को SIR प्रक्रिया की जानकारी दी गई. सीओ ने सभी बीएलए-2 से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार की अपील की. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता से होगा. सभी बूथों पर मतदाताओं को जानकारी देने और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए.

विशेष गहन पुनरीक्षण का काम महत्वपूर्ण

प्रवीण कुमार, अंचल अधिकारी, गम्हरिया न कहा विशेष गहन पुनरीक्षण का काम बहुत महत्वपूर्ण है. सभी बीएलए-2 से अपील है कि वे अपने-अपने बूथ पर घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाएं. कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं और गलत नाम हटाए जाएं. ये काम पारदर्शी तरीके से और समय सीमा में पूरा करना है. राजनीतिक दलों के बीएलए भी इसमें सहयोग करें ताकि शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो सके.”

AlsoRead:NTPC के मेगा प्लानिंग का सच, 2027 तक 16,000 टन प्रतिदिन कोयले की होगी ट्रांसपोर्टिंग, सड़कों पर हर रोज दौड़ेंगे 1,070 ट्रक, प्रदूषण बोर्ड ने कसा शिकंजा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *